फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के भरूच स्थित रसायन फैक्ट्री में धमाका, पांच की मौत, 40 मजदूर झुलसे

Wed, 03 Jun 2020 06:26 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
विज्ञापन
गुजरात केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात के भरूच में एक रसायन फैक्टरी में धमाका होने से 40 मजदूर आग में झुलस गए हैं। कलेक्टर के मुताबिक भरूच के दहेज में स्थित एक रसायन फैक्टरी के बॉयलर में यह धमाका हुआ। कंपनी का नाम यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड बताया जा रहा है। 

भरूच के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक धमाके में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुजरात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र दहेज में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर हुए धमाके में के बाद लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगीं। 

विज्ञापन


विस्फोट के बाद फैक्ट्री से लगातार गहरे काले रंग का धुआं निकलने लगा। एहतियात के तौर पर आसपास के गांववालों को दूर भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें