फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 36 विद्यालयों में नामांकन शून्य.... बीएसए ने रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन

Thu, 15 Aug 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नामांकन पर लापरवाही को लेकर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, प्रधानाध्यापकों को दो दिनों भीतर शतप्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश
विज्ञापन

- 31 प्राथमिक व पांच उच्च प्राथमिक स्कूल में नहीं हुआ छात्रों का प्रवेश
- गोला, कौड़ीराम व उरुवा ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन को बढ़ाने के लिए तमाम योजनाओं को लागू किया है। इसके बावजूद विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ने के बजाय लगातार घट रही है। छात्रों की संख्या में गिरावट विभाग के लिए सिरदर्द बन गया है। विभाग ने अब ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत जिले के 36 विद्यालयों में कोई भी नामांकन नहीं होने पर प्रधानाध्यापकों का वेतन रोककर की गई है।
जिले के विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 में नामांकन की स्थिति चिंताजनक है। कक्षा एक में 31 तथा कक्षा छह में पांच विद्यालयों में एक भी नामांकन नहीं हुआ है। नामांकन की इस कदर खराब स्थिति पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की कड़ी नाराजगी के बाद विभाग ने ऐसे प्रधानाध्यापकों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विभाग ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के भीतर शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार नामांकन को लेकर लापरवाही पर कई प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


गोला, कौड़ीराम व उरुवा ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब

गोला, कौड़ीराम और उरुवा ब्लॉक में नामांकन को लेकर उदासीनता सबसे ज्यादा है। गोला में छह, कौड़ीराम और उरुवा में पांच-पांच विद्यालयों में नामांकन शून्य है। कक्षा एक में बड़हलगंज में तीन, भटहट में तीन, कैंपियरगंज में एक, गगहा में एक, गोला में चार, जंगल कौड़िया में एक, कौड़ीराम में पांच, खजनी में एक, पाली में तीन, पिपराइच में दो, सरदारनगर में दो, उरुवा में चार, नगर क्षेत्र में एक और कक्षा छह में कैम्पियरगंज में एक, गगहा में एक, गोला में दो और उरुवा में एक विद्यालय में एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन





विद्यालयों में शून्य नामांकन होना, जिम्मेदारी के वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इसको लेकर जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के साथ शून्य नामांकन को लेकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें