फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रील क्रिएटर पर चलाई गोली, बचे- बताया जा रहा है आपसी विवाद; पुलिस ने दबिश देना शुरू किया

Thu, 03 Oct 2024 03:41 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र में एक युवक पर मनबढ़ों ने गोली चला दी। गनीमनत रही कि गोली युवक की जगह कार के फाटक पर लग गई। गोली की सूचना पर एसपी सिटी के निर्देशन पर टीमें मनबढ़ों की गिरफ्तारी में लग गई हैं। तीन जगह पुलिस ने छापा भी मारा है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कार पर चली गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर का रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के रामगढ़ताल इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में कार सवार युवक पर बदमाशों ने गोली से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली कार के दरवाजे पर लगी। कार सवार ने किसी तरह खुद को संभालते हुए गाड़ी भगाई। गोली चलाने वाले हमलाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


बांसगांव के विपिन कन्नौजिया पेशे से रील क्रिएटर का काम करते हैं। इनके पेज पर इनके काफी फॉलोवर हैं। दोपहर में रामगढ़ इलाके में मनबढ़ों ने अचानक इनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। विपिन ने हमले के पीछे पांच से सात लोगों का नाम पुलिस को बताया है। सूत्र बताते हैं कि अभी दो दिन पहले भी विपिन के साथ ही मनबढ़ों ने रामगढ़ताल इलाके में मारपीट की थी। इस मारपीट में भी आरोपियों ने विपिन की धमकी दी थी।

पुलिस ने गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर शुरू कर दी है। दो लोगों की तलाश में पुलिस ने थोड़ी देर पर पहले छापा मारा था। लेकिन, फरार हो गए।
विज्ञापन


शाम को जमती है महफिल, बनाते हैं रील
युवाओं की एक लंबी गोल शाम को समय नौका विहार इलाके के इस क्षेत्र में घूमती है। यहां लोगों की आवाजाही भी खूब होती है। इस सड़क पर रील बनाने के साथ युवाओं की गोलबंदी भी जुटती है। इसी गोलबंदी में ही ये विवाद का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें