फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पुलिस लिखे बोलेरो से चुरा रहे थे बकरी, ग्रामीणों ने किया हल्ला तो गाड़ी छोड़कर हुए फरार

Sat, 10 Jun 2023 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस लिखे बोलेरो से बकरी चोरी करने आए युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख दो युवक बोलेरो छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पता चला है कि बोलेरो गुलरिहा निवासी एक रिटायर्ड दरोगा की है।
विज्ञापन
इसी बोलेरो से बकरी चोरी करने पहुंचे थे युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस लिखे बोलेरो से बकरी चोरी करने आए युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख दो युवक बोलेरो छोड़कर फरार हो गए। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पता चला है कि बोलेरो गुलरिहा निवासी एक रिटायर्ड दरोगा की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के टिकरिया टिकरिया निवासी झीनक की पत्नी अन्य लोगों के साथ टिकरिया चौराहे के पास नहर मार्ग पर बकरी चरा रही थी। सभी आपस में बात करने में मशगूल थे, तभी करमौरा की तरफ से पुलिस लिखे बोलेरो से आया युवक गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर गए।

इसे भी पढ़ें: चंद पलों की मोहब्बत और फिर जिंदगी भर का जख्म दे रहे दरिंदे, कई युवतियां खा चुकी हैं धोखा
विज्ञापन


एक युवक बकरी को पकड़कर गाड़ी में रख लिया, लेकिन तभी एक ग्रामीण की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर कई चरवाहे एकत्र हो गए और बोलेरो सवारों को दौड़ा लिया। आसपास के युवक बाइक से बोलेरो का पीछा करने लगे। बोलेरो चालक पीपीगंज की तरफ भागा। पीछा करने से अपने को घिरता देख चालक बनरहां के पास बोलेरो छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पीछा कर रहे लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सरहरी चौकी पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर बकरे को पीड़ित को सुपुर्द कर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें