फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व मेयर सत्या पांडेय को युवक ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया, आरोपी ने भी दी तहरीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके की बेतियाहाता निवासी पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने मंगलवार को पुलिस को एक युवक के घर में घुसने और धमकी देने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने बुलाया। युवक ने थाने आकर पूर्व मेयर के खिलाफ धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस की जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बेतियाहाता में एक जमीन है। जिसको लेकर सत्या पांडेय व सिद्धार्थ शुक्ल में विवाद है। मामला कोर्ट में है और स्टे है। सत्या पांडेय का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सिद्धार्थ आया और धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि सत्या व उनके लोगों ने धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद है और एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें