फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU दीक्षांत समारोह: राज्यमंत्री रजनी त्रिपाठी का युवाओं को संदेश - 'नौकरी मांगने नहीं, देने वाले बनें'

Thu, 06 Aug 2026 11:57 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी त्रिपाठी ने कहा कि युवा केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसे बनें जो दूसरों को रोजगार देने की क्षमता विकसित करें। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी त्रिपाठी व कुलपति प्रो. पूनम टंडन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में चुनौतियां हर कदम पर आती हैं, लेकिन इन्हीं चुनौतियों के बीच सफलता का रास्ता भी निकलता है। कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना चाहिए। युवा केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसे बनें जो दूसरों को रोजगार देने की क्षमता विकसित करें।

विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से बदल रहा है। आज प्रदेश एक्सप्रेसवे का हब बन चुका है और औद्योगिक विकास, निवेश तथा रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे परिवेश में युवाओं के लिए संभावनाओं की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विश्वविद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें