फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर से शाम को शादी में गया था चंचल, सुबह मौत की आई सूचना- गोली मार कर दी हत्या

Mon, 17 Feb 2025 11:45 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

बेलघाट के सोपाइ गांव से कुछ युवक गोरखपुर सिंघड़िया मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन, मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलघाट इलाके के सोपाईघाट निवासी अभिषेक सिंह उर्फ चंचल (30) की रविवार देर रात एक बजे शादी समारोह से लौटते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई। शव गांव में ही स्थित एक घर में चारपाई पर मिला। अभिषेक के चचेरे भाई शिवेंद्र सिंह उर्फ शुभम ने बेलघाट थाने में गांव के ही एक गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बेलघाट पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार को सोपाईघाट निवासी मानवेंद्र सिंह उर्फ मानू, ज्ञानेंद्र सिंह और अतुल सिंह उर्फ विक्कू पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। मानवेंद्र सिंह पर हत्या और गैंगस्टर समेत कई केस पहले से दर्ज हैं। वहीं एक आरोपी अतुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


विज्ञापन


शिवेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि अभिषेक सिंह उर्फ चंचल रविवार को गांव के बगल के एक युवक की शादी में सिंघड़िया स्थित मैरिज हाॅल गए थे। शादी में आरोपियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शिवेंद्र ने बताया कि वह रात को फुफेरे भाई के साथ कार से त्रिलोकपुर गया था। वहां से लौटते समय गांव में प्रदीप शर्मा के घर के पास पहुंचे तो वहां तीनों आरोपी अभिषेक को चारपाई पर लिटा कर भागते हुए दिखे।

आरोपियों को रोककर पूछा लेकिन वे जवाब न देकर भाग गए। जब चारपाई के पास गया तो देखा अभिषेक का शव पड़ा हुआ था। उसे सीने में गोली और चेहरे पर चोट लगी थी। दो दिन पहले भी 15 फरवरी को अभिषेक और मानवेंद्र के बीच कहासुनी हुई थी। तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।


तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश चल रही है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें