सहजनवां। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 लुचुई निवासी दीपक अग्रहरि पर शुक्रवार दोपहर मनबढ़ों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। आरोप है कि बचाव के लिए पहुंचीं उनकी मां, भाई और बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद दीपक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सहजनवां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है।