फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिटाई से घायल युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Thu, 14 Jul 2022 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित परसिया गांव निवासी रामनगीना भटहट कस्बे में अक्सर घूमता रहता है। सोमवार रात बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मरा समझकर उसे भटहट बाजार स्थल में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के भटहट कस्बे में पिटाई से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने उसे अचेत हाल में मंगलवार को भर्ती कराया था। अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित परसिया गांव निवासी रामनगीना भटहट कस्बे में अक्सर घूमता रहता है। सोमवार रात बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मरा समझकर उसे भटहट बाजार स्थल में छोड़कर फरार हो गए थे।

मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो वह अचेत पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश वाजपेयी का कहना है कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज में सात जुलाई को सुभाष की पीटकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को खजांची चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो डंडा भी बरामद कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवपुर शहबाजगंज निवासी गौरव, छोटू और जंगल मातादीन निवासी रवि गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर शहबाजगंज निवासी सुभाष का भाई सात जुलाई को सब्जी लेने जा रहा था। इस दौरान मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर सुभाष शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंच गया था। तभी पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

घटना से नाराज लोगों ने पादरी बाजार चौकी पर प्रदर्शन कर सड़क जाम भी किया था। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा था। जांच के दौरान नंदिनी नाम की महिला का नाम भी सामने आया था, उसे भी पुलिस ने जेल भेजा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें