पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के कोदरी गांव निवासी हर्ष (18) शुक्रवार दोपहर पाली नहर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हर्ष बाइक से पाली नहर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष के चेहरे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार कमर की हड्डियों में अधिक चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। संवाद