फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद हादसा: नदी में डूबकर युवक की मौत, मां-पिता को पहले खो चुका था- इकलौते बेटे को भी खोया

Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज

सार

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में 2:30 बजे कोहड़ाभावर निवासी  33 वर्षीय पवन तिवारी पुत्र स्व. बद्रीनाथ तिवारी सरयू नदी मे नहाने के लिए उतरे थे कि इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास के लोगो ने शोर मचाया तब जानकारी हुई कि पवन तिवारी नदी में डूबे हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के खंडेसरी के टोला कोहड़ाभावर के पास 33 वर्षीय किसान पवन तिवारी की नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की 1 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मां की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। माता-पिता का इकलौता पुत्र था। युवक की शादी नहीं हुई थी। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में 2:30 बजे कोहड़ाभावर निवासी  33 वर्षीय पवन तिवारी पुत्र स्व. बद्रीनाथ तिवारी सरयू नदी मे नहाने के लिए उतरे थे कि इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। आसपास के लोगो ने शोर मचाया तब जानकारी हुई कि पवन तिवारी नदी में डूबे हैं।

मृतक पवन तिवारी 2 साल पूर्व दिल्ली कमाने गए थे। इस दौरान पिता की तबीयत खराब होने पर गांव चले आए। एक साल पहले पिता की मृत्यु होने के उपरांत वह किसानी कार्य करने लगे। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से लगभग आधे घंटे बाद पवन तिवारी को खोज निकाला किंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें