फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच इलाके में हुई घटना, घायलों को भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। क्षेत्र के नईयापार के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के बनरहीं निवासी मकसूदन मणि त्रिपाठी का पुत्र राम मणि (18 साल) परिचित शिव भोला के पुत्र अंकित के साथ बाइक से गेहूं की पिसाई कराने नईयापार जा रहे थे। सामने से तेज गति से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूसरे बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही राम मणि की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज जाने पर डॉक्टरों ने राजमणि को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें