पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव में रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भरपही गांव निवासी इंद्रेश विश्वकर्मा नशे का आदी बताया जा रहा था। परिजन के अनुसार, रविवार शाम नशा करने को लेकर उसे मना किया गया था। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इंद्रेश के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।