फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन का बकाया रुपये मांगने पर युवक को पीटा

Fri, 19 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। तहसील गेट के पास बृहस्पतिवार शाम वाहन का बकाया रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने अधिवक्ता के भतीजे शुभम शुक्ला को लाठी-डंडे और पंच से मारपीट कर घायल कर दिया। मुंडा कोड़रा निवासी शुभम ने तहरीर में बताया कि वह किराए पर वाहन संचालित करता है। नगर पंचायत घनश्याम नगरी निवासी युवक पर 16 हजार रुपये बकाया था। रुपये मांगने पर आरोपी ने उन्हें तहसील गेट पर बुलाया और साथियों के साथ हमला कर दिया। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें