चिलुआताल। चिलुआताल पुलिस ने मंगलवार की रात गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि बुधवार रात मजनू चौकी के आरक्षी अजय कुमार ने सूचना दी कि एक संदिग्ध सफेद बोलेरो रामपुर पुल की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रामपुर पुल की ओर रवाना हुई और टॉर्च की रोशनी दिखाकर वाहन रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मधुबनी धनहा का निवासी है, जो वर्तमान में कुशीनगर जिले के पडरौना स्थित चौरिया में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद