राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय युवती नौ सितंबर को दिन में खेत देखने निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। युवती के पिता ने उरुवा थाना क्षेत्र के सिधवानी गांव निवासी गंगेश पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।