फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मक्के के खेत में रखवाली कर रहे युवक की पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Sep 2023 12:17 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया वाद विवाद में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है । गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के सोनइचा में शनिवार की रात मक्के की खेत में रखवाली कर रहे एक युवक की मामूली कहासुनी के चलते पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान दूदापार निवासी उमेश (22) के रूप में हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दूदापार निवासी उमेश सोनइचा स्थिति एक खेत में मक्की की फसल की रखवाली के लिए सोया था। रात में खेत में छुट्टा पशुओं की आशंका को लेकर वह जोर-जोर से टिन बजने लगा। टिन की आवाज से नाराज खेत के बगल में स्थित घर के लोगों ने खेत में पहुंचकर उमेश को टिन बजाने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान उमेश के गर्दन पर लाठी लग गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया वाद विवाद में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है । गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें