फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राइड कैंसिल करने पर युवक को कॉल कर दी धमकी, कहा- काटकर फेंक दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में राइड कैंसिल करने पर एक युवक को फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राइड कैंसिल करने के बाद राइडर ने उसे 22 बार कॉल किया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि राइड कैंसिल क्यों की, आपको काटकर फेंक दूंगा। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत गोरखनाथ थाने में की है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं और इसी सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। हेमंत ने बताया कि सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद रामगढ़ताल जाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन राइड (बाइक) बुक की। इसके करीब एक मिनट बाद उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। आरोप है कि इसके तुरंत बाद राइडर ने उन्हें फोन किया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें