फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फोरलेन पर युवक को चाकू मारकर बाइक लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Nov 2023 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
खोराबार लूट के दौरान चाकू के हमले से घायल युवक।
विज्ञापन
गोरखपुर  जिले में खोराबार इलाके के सिक्टौर फोरलेन पर शनिवार को बदमाशों ने चाकू से हमला कर बाइक लूट ली। घायल युवक का मरहम-पट्टी कराया गया। पुलिस बताए गए हुलिया के हिसाब से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज टोला सैनपुर निवासी अमरजीत भारती बाइक से सहजनवां थाना क्षेत्र के सरया बड़गहने बुआ के घर जा रहा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास जब वह खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर फोरलेन से आगे बढ़ा तभी नाले के पास 10 से 15 की संख्या में कुछ लोग उसे रोक लिए और बाइक की चाबी निकाल लिए।

विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने, पीठ और सिर पर चाकुओं से कई वार कर घायल कर दिया फिर बाइक लूट कर फरार हो गए। किसी तरह युवक कड़जहां पहुंचा और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने नजदीक के अस्पताल से उसका इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें