फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में घुसा युवक, गुस्साए टीटीई ने जड़ दिए थप्पड़; निलंबित

Fri, 19 Jan 2024 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे में यात्रियों और टीटीई के बीच इससे पहले भी कई बार मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले नवंबर में भी राप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई और यात्रियों के बीच टिकट जांच के दौरान अभद्रता को लेकर हंगामा और मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के एस-6 कोच में टिकट नहीं दिखा पाने पर टीटीई ने एक यात्री को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। अपशब्द भी कहे। दूसरी बर्थ पर बैठे यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेते हुए लखनऊ के मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। घटना गोंडा और बाराबंकी स्टेशनों के मध्य की बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस गोंडा से आगे बढ़ी तो टिकट चेक करते टीटीई प्रकाश एस-6 कोच में पहुंचे। कोच में एक युवक मिला, जिसके पास जनरल टिकट था। जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में घुसने पर युवक ने कुछ कहने का प्रयास किया, इससे पहले ही टीटीई उसे डांटने लगा।

युवक ने दुबारा कुछ कहने का प्रयास किया, जिस पर भड़के टीटीई ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। ऊपर की बर्थ पर बैठे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया। अगल-बगल की सीटों पर बैठे अन्य यात्रियों ने टीटीई को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन वह कुछ सुन ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ी तो उससे भी कहासुनी हुई। हालांकि उस युवक के पास वैध टिकट था और तब तक अन्य यात्री भी विरोध में खड़े हो गए, लिहाजा टीटीई वहां से आगे बढ़ गया। कुछ देर में ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते-पहुंचते मामला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में आ गया।

विज्ञापन

इसके बाद आनन फानन आरोपी टीटीई प्रकाश को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह ने आरोपी टीटीई को बिना पूर्व आदेश के मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है। पूरे मामले के जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
रेलवे में यात्रियों और टीटीई के बीच इससे पहले भी कई बार मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले नवंबर में भी राप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई और यात्रियों के बीच टिकट जांच के दौरान अभद्रता को लेकर हंगामा और मारपीट हुई थी। वैशाली एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट व टीटीई के बीच टिकट को लेकर झगड़ा हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें