फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेडी बीयर बने युवक ने की छेड़खानी, पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकायन पर हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन पर शुक्रवार को टेडी बीयर बने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवती ने पिटाई कर दी। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टेडी बीयर बना युवक कौन था? पुलिस उसकी तलाश का रही है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नौकायन पर काफी भीड़ थी। गणतंत्र दिवस पर परिवार संग लोग घूमने पहुंचे। तभी एक युवती ने अचानक टेडी बीयर को पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। लोग उससे पूछते रहे कि क्या हुआ? लेकिन कुछ बोलने के बजाय युवती उस पर लात-घूसे चलाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने टेडी बीयर बने युवक और पिटाई करने वाली युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें