फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंखे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के सेमरा नंबर एक में शनिवार सुबह रामप्रवेश उर्फ मनोज (24) की लाश कमरे में मिली। कमरा अंदर से बंद था और पास में मेज पर खाने से भरी थाली रखी थी। उसके गले में बेडशीट से बना फंदा लिपटा मिला, जिसका आधा हिस्सा पंखे की कुंडी से लगा था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। गुलरिहा ने पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेमरा नंबर एक निवासी रामप्रवेश शुक्रवार रात अपने कमरे में खाना मंगाकर सोने चला गया। शनिवार की सुबह उसकी मां जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखने पर युवक जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। खिड़की तोड़कर परिजन कमरे में गए तो देखे कि युवक के गले में बेडशीट लिपटा था और वह मृत अवस्था जमीन पर पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने देखा कि युवक का मोबाइल बेड पर फ्लाइट मोड में था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें