बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र केवाड़ी मुस्तहकम गांव के बाग स्थित छप्पर के मकान में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें सोए झाड़फूंक करने वाले युवक की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केवाड़ी मुस्तहकम गांव निवासी सुनील कुमार (40) पुत्र शंकर शरण गांव से बाहर बाग में छप्पर व टीन शेड का मकान बनाकर रहते थे। जहां वह झाड़फूंक करते थे। बुधवार रात करीब 12.30 बजे शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आग में झुलस कर सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी।
इसे भी पढ़ें: महायोजना-2031: अब राजधानी में अटकी महायोजना की गाड़ी, 10 दिनों में देना होगा जवाब
मौके पर थानाध्यक्ष दुबौलिया इंद्र भूषण सिंह व चौकी प्रभारी उमरिया संजय यादव ने पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की तीन बेटियां पल्लवी, अंशिका, पलक हैं। उनकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।