एक युवक को पकड़कर छह से सात की संख्या में युवक कर रहे पिटाई, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के गोलघर में स्थित शराब की दुकान के सामने मंगलवार की शाम में नशे में धुत युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैंट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, जलकर बिल्डिंग में स्थित शराब की दुकान से खरीदारी कर लोग वहीं खड़े होकर शराब पी रहे है। इसी बीच किसी बात को लेकर लोगों में विवाद होता है और एक युवक को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया गया। घटना के समय वहां लोगों की भीड़ भी दिख रही है, लेकिन कोई भी युवक को छुड़ाने की कोशिश नहीं कर रहा है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे से पीटने वाले युवकों की पहचान करने में लगी है। आबकारी विभाग के डीईओ महेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि माडल शाॅप और देसी शराब की दुकानों पर ही बैठकर शराब पीने की छूट है। अन्य दुकानों के सामने शराब पीने वालों की भीड़ लग रही है तो जांच कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।