गोरखपुर। चिलुआताल के मजनू चौकी प्रभारी व दाे सिपाहियों पर बाइक चोरी के आरोप में युवक को पीटने का आरोप है। बसपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को गांव में पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने बताया कि भंडारो गांव का रहने वाला युवक मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता है। बाइक चोरी के आरोप में मजनू चौकी प्रभारी ने पूछताछ के लिए बुलाया। दो सिपाहियों की मदद से युवक को चौकी में बंद कर बेल्ट व लात घूसाें से पीटा गया। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से फोन पर बात कर बसपा जिलाध्यक्ष ने घटना की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व प्रभारी कैम्पियरगंज राजेश पाण्डेय, कैंपियरगंज विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानधर प्रसाद, प्रेम सागर निषाद, रामगति निषाद मौजूद रहे।