फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत, छात्रा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज, गगहा और गुलरिहा में हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तीन सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत हो गई। वहीं, छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़हलगंज में हुए हादसे में राणाप्रताप निषाद (26) और गगहा में शीला (45) की मौत हो गई। वहीं गुलरिहा इलाके के मंगलपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने सातवीं की छात्रा श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, खैरवा गांव निवासी चंद्रसेन निषाद का बेटा राणाप्रताप निषाद महाराष्ट्र में ठेकेदारी करता था। उसकी फरवरी में शादी तय थी। कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। सोमवार की रात साढ़े दस बजे बड़हलगंज से बाइक से गांव जा रहा था कि इस बीच गलत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में राणाप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़हलगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राणाप्रताप चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक, स्थानीय दुर्गा मंदिर के समीप फोरलेन पर बघमऊआ निवाासी अमरजीत पासवान की पत्नी शीला मंगलवार सुबह टहल रही थी। इसी दौरान बड़हलगंज से गोरखपुर जा रही बस ने टक्कर मार दी। घायल शीला को परिजन इलाज के लिए गगहा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही शीला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा के मंगलपुर में मंगलवार सुबह घर से स्कूल जा रही छात्रा ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पिपराइच के नथुवां निवासी उमाशंकर की बेटी श्रेया मंगलपुर के जगदीशपुर उत्तरी टोला निवासी मामा सतीश गौंड़ के घर रह कर गांव के ही बौडिहवा टोले पर स्थित निजी स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती है। मंगलवार सुबह वह अन्य बच्चों के साथ पैदल ही स्कूल जा रही थी। वह नहर के पास पहुंची ही थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें