फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुढ़ापे में मिलेंगे सुकून के पल...बनने लगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर

Thu, 15 Feb 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर क्लब के सामने नजूल की जमीन पर सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनाया जा रहा है। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर सुबह से लेकर शाम तक खुलेगा। टीवी, स्वच्छ पेयजल, लाइब्रेरी, कैंटीन, इनडोर गेम्स, पेंटिंग, और कैंटीन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब के सामने बन रहा सीनियर सिटिजन डे केयर सेंटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बुजुर्ग अब घर में बोर नहीं होंगे। उन्हें एक ही स्थान पर मनोरंजन, अध्ययन के साथ नियमित हेल्थ चेकअप कराने की सुविधा मिलेगी। यही नहीं खानपान के लिए कैंटीन भी होगी। इसके लिए नगर निगम ने सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का निर्माण शुरू करा दिया है। छह महीने में यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर एंड जोनल आफिस-3 का निर्माण भी कराया जा रहा है। जहां, शहर के लोगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा होगी। यानी एक ही जगह सारी समस्याओं के समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की योजना बनाई है। गोरखपुर क्लब के सामने नजूल की जमीन पर 3,441 वर्ग मीटर में सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर एवं अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और जोनल आफिस तीन का निर्माण होगा। इस पर कुल 12.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सिटीजन डे केयर सेंटर पर 2.49 करोड़ और अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर एंड जोनल कार्यालय के निर्माण पर 9.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिटीजन डे केयर सेंटर एक मंजिला होगा, जबकि अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर को चार मंजिला बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया है। नींव तक निर्माण हो गया है अब पिलर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर सुबह से लेकर शाम तक खुलेगा। टीवी, स्वच्छ पेयजल, लाइब्रेरी, कैंटीन, इनडोर गेम्स, पेंटिंग, और कैंटीन की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क कैंप, फिजियोथेरेपी एवं योग की कक्षाएं भी चलेंगी। ध्यान, योग एवं अध्यात्म पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जोन-3 ऑफिस में होंगी ये सुविधाएं

जोन-3 कार्यालय में इस जोन के तहत आने वाले वार्डों के नागरिकों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क, पेजयल, सीवर, संपत्तिकर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। सभी अनुभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मुख्य अभियंता संजय  सिंह चौहान ने बताया कि सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर एवं अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और जोनल आफिस तीन का निर्माण शुरू करा दियाा गया है। छह महीने में इसे तैयार करा लिया जाएगा। बुजुर्ग लोगों के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा, जहां वह आकर अपना समय अच्छे तरीके से व्यतीत कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें