गोरखपुर। विदेश में अपनों तक सामान भेजने के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नजदीकी डाकघर से पार्सल बुक कर आसानी से विदेश भेज सकते हैं। इसके लिए खर्च भी ज्यादा नहीं करना होगा। प्रवर डाक अधीक्षक बी. कृष्णा ने बताया कि मुख्य डाकघर में यह सुविधा थी, अब यह लगभग सभी डाकघरों में कर दी गई है। इसका लाभ भी लोग ले रहे हैं। लोगों को घर से दूर डाकघर पर जाना पड़ रहा था, इसलिए अन्य डाकघरों में भी सुविधा प्रदान कर दी गई है। डाक विभाग लगभग सभी देशों के लिए यह सुविधा दे रहा है।