गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आयुष विभाग में सोमवार से योग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक माह तक चलने वाले योग का समापन 21 जून को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने दीप जलाकर किया। कहा कि योग स्वस्थ जीवन शैली का सबसे मजबूत आधार है। यही वजह है कि एक माह तक चलने वाले योग की शुरुआत की गई है। बताया कि योग के जरिए छात्र, शिक्षक और मरीज तनाव दूर करेंगे। इसे सेलिब्रेशन ऑफ योगा का नाम दिया गया है। प्रतिदिन एक माह आधे घंटे तक तक लोगों को योग कराया जाएगा।