गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पूरा शहर योगमय हो उठा। नगर निगम परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नगर निगम मुख्यालय और सभी वार्डों में आयोजित योग शिविरों को मिलाकर लगभग 6000 लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन और निरोगी काया का संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।