विजेता पूर्वोत्तर रेलवे कुश्ती टीम के साथ सहायक क्रीड़ा अधिकारी एवं भारतीय कुश्ती टीम के कोच चन्
- आगरा में 13 से 15 दिसंबर के बीच हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आगरा में आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में नार्थ ईस्ट रेलवे के पहलवान यशपाल ने कांस्य पदक जीता है। यशपाल काॅमनवेल्थ गेम में रजत पदक विजेता हैं। उनके पदक जीतने पर रेलवे के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
रेलवे की तरफ से ऑल इंडिया स्तर पर 13 से 15 दिसंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यशपाल ने कहा कि उनका सपना देश के लिए विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलाना है। यशपाल की जीत पर रेलवे सैयद मोदी स्टेडियम के खिलाड़ी अभय सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री आवास विकास अश्वनी त्रिपाठी, जयप्रकाश निषाद, बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह, एबीपीएसएस प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नरायम सिंह, पवन कुमार शर्मा, मनीष यादव समेत अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।