फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुजफ्फरनगर में हुई कुश्ती में मेरठ और गोरखपुर के पहलवानों का दबदबा

Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती बालक बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में मेरठ, गोरखपुर और बनारस के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है। तीसरे दिन भी कई रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया गया। अंतिम दिन 92 और 97 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले होंगे।

डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर चल रही प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कोच जगमिंद्र सिंह, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार और राष्ट्रीय कुश्ती के पहलवान आजाद सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले दस खिलाड़ियों 45 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु यादव, 48 किग्रा भार वर्ग में मिथलेश, 51 किग्रा भार वर्ग में अनुज, 55 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक यादव, 60 किग्रा भार वर्ग में सूरज यादव, 65 किग्रा भार वर्ग में दीपक सिंह, 71 किग्रा भार वर्ग में शिव प्रताप, 80 किग्रा भार वर्ग में सौरभ यादव, 92 किग्रा भार वर्ग में वंश पंवार और 110 किग्रा भार वर्ग में यशविंदर सिंह का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक सुनील कुमार शर्मा, डॉ. सविता सिंह, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र त्यागी, सुधीर कुमार, कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ. राजेश कुमारी, शारीरिक शिक्षक डॉ. राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर, प्रीति शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आज फाइनल के होंगे दो मुकाबले

माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय कुश्ती बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को आखिरी दिन है। फाइनल के केवल दो मुकाबले होंगे। 92 और 97 किग्रा भार वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। शारीरिक शिक्षक राहुल कुशवाहा ने बताया कि मेरठ मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा सबसे ज्यादा है।

बालक वर्ग अंडर-17 फ्री स्टाइल में इन्होंने पाया स्थान



भार वर्ग
प्रथम

द्वितीय

तृतीय

45 किग्रा
हिमांशु, गोरखपुर
अभिषेक, आगरा
जावेद व अनिकेत

48 किग्रा
मिथलेश, वाराणसी
अभिषेक, आगरा
मुकेश व दिनेश

51 किग्रा
अनुज, गोरखपुर

शेषनाक, मेरठ आशुतोष व आशीष

55 किग्रा
अभिषेक, मेरठ

अंगद, गोरखपुर
मयंक व रजनीश

60 किग्रा
सूरज, वाराणसी
सत्यपाल, आजमगढ़
रवि व प्रखर

65 किग्रा
दीपक, आगरा
आदित्य, गोरखपुर
अभय व प्रदीप

71 किग्रा
शिवप्रताप, मुरादाबाद
विकेश, गोरखपुर सुनील व नितेश

80 किग्रा
सौरभ, वाराणसी
सत्यपाल, गोरखपुर
गौरव व सिद्धार्थ

92 किग्रा
वंश, सहारनपुर
हिमांशु, वाराणसी

अक्षय व आलोक

110 किग्रा
यशविंदर, सहारनपुर
जमील, अलीगढ़
आदर्श व अभिषेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें