फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्व रिकाॅर्डधारियों ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण के बारे में किया जागरूक

Thu, 04 Jul 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता के लिए गोरखपुर पहुंचा रिकॉर्ड बनाने वाला दल
विज्ञापन

- एमजी इंटर कॉलेज में किया पर्यावरण के प्रति जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए भ्रमण पर निकला विश्व रिकाॅर्ड बनाने वाला दल गोरखपुर पहुंचा। यहां महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को दल ने छात्रों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा व पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। 11 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद यह दल पूरे देश में पर्यावरण, स्वच्छ भारत मिशन, पौधारोपण और सुरक्षित वातावरण के लिए जागरूकता फैलाने निकला है। गिनीज बुक व लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज करा चुके इस दल के सदस्य एक दिन 40 से 60 किलोमीटर चलते हैं ।
पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं गोविंद नंद लखनऊ के राजाजीपुरम के मूल निवासी है। इन्होंने बताया कि प्रदेश के 68 जिलों में हम लोग यात्रा कर चुके हैं। अब तक चार लाख 45 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी हो चुकी है। विश्व शांति पदयात्रा की ओर से 2018 में इन लोगों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की थी। 20 लोगों के दल ने अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधारोपण कराया है। ये तीन दिन तक शहर के विभिन्न संस्थानों में जाकर जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप ने बताया कि विश्व पदयात्रा की शुरुआत लखीमपुर खीरी के अवध बिहारी लाल ने शुरू की थी। उन्हीं से प्रेरणा लेकर 1995 में इस टीम के साथ जुड़े। हमारा उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित करना है। इस दल के साथ प्रधानाचार्य ओपी सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, नन्हे पटेल जेके वर्मा आदि शिक्षकों के साथ पौधारोपण का कार्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें