गोरखपुर। सेवानिवृत्त रेलवे पेंशनरों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) 4.0 अभियान के तहत सोमवार को गोरखपुर मुख्यालय के कार्मिक विभाग सभाकक्ष में मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर पूरे देश में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान संचालित किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में अधिकांश पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बन चुका है। शेष बचे पेंशनरों का प्रमाण-पत्र भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद