माधव पब्लिक स्कूल डवरपार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
गोरखपुर। माधव पब्लिक स्कूल डंवरपार में कक्षा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र में माधव पब्लिक स्कूल के 23 शिक्षक, एलपीएम गोला के चार शिक्षक, बीएन पब्लिक स्कूल के तीन शिक्षक, फेनमैन पब्लिक स्कूल और पूर्वांचल पब्लिक स्कूल के एक-एक शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर माधव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन इंद्रजीत ओझा, आलोक कुमार मिश्र, मोनिका सारस्वत पांडेय आदि मौजूद रहे।