पिपराइच। थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी मजदूर अशफाक (26) मकान की छत ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गया। कैथवलिया गांव में एक मकान की छत ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में अशफाक आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के िए पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।