फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की गुणवत्ता में लापरवाही: चटोरी गली में मानक विपरीत हो रहा था काम, मुख्य अभियंता ने पकड़ा- जांच शुरू

Wed, 08 Jan 2025 12:09 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सीवर लाइन डालने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। निरीक्षण में प्रथम दृष्टया पाइपलाइन का ढाल कम पाया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद सड़क और फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
चटोरी गली की जांच करते मुख्य अभियंता नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा बाल विहार पर चटोरी गली के निर्माण कार्य का मंगलवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज सिस्टम का काम संतोषजनक नहीं मिला। पाइपलाइन का ढाल भी मानक से कम मिला। इसपर उन्होंने अधिशासी अभियंता से जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य अभियंता ने सीएंडडीएस यूनिट 42 के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। वह तीन दिनों के अंदर इसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। इंदिरा बाल विहार पर चटोरी गली के निर्माण की वजह से सड़क खोदी गई है। वहां सीवर लाइन का काम चल रहा है। सड़क उखड़ने की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि सीवर लाइन डालने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। निरीक्षण में प्रथम दृष्टया पाइपलाइन का ढाल कम पाया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद सड़क और फुटपाथ बनाया जाएगा। मौके पर मौजूद इंदिरा गांधी और वीर बहादुर सिंह के प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भी इसी परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन


दाहिनी तरफ पार्क के सामने की खाली जमीन पर कुछ कियोस्क बनाने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। मार्च 2025 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें