फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्यूआर कोड से ऑनलाइन यूजर चार्ज वसूलेंगी महिलाएं

Wed, 15 May 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने ट्राईसाइकिल से हो रहे कूड़ा कलेक्शन की समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में शत प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम प्रयास कर रहा है। वार्ड में यदि कोई संकरी गली है तो वहां पर ट्राईसाइकिल के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कचरा एकत्रित कर रही हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिया कि ट्राईसाइकिल ठेले पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाए जिससे लोगों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा।
नगर आयुक्त ने मंगलवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की समीक्षा बैठक की। गार्बेज फ्री सिटी बनाने के उद्देश्य से सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों से किया जा रहा है। कुछ ऐसी भी संकरी गलियां हैं जहां पर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी नहीं जा पाती। वहां प्रत्येक घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए डूडा की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं ट्राईसाइकिल ठेलों के माध्यम से कूड़ा एकत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ठेले से कम से कम 150 घरों से कूड़ा एकत्र किया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, उप नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, परियोजना अधिकारी डूडा विकास सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें