फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर-परिवार के साथ लोकतंत्र की भी संभाली जिम्मेदारी, पुरुषों पर भारी आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों की तुलना में 1.5 फीसदी अधिक महिलाओं ने मताधिकार का किया इस्तेमाल
विज्ञापन

नगर पंचायत उनवल में 12 तो गोला में 10 फीसदी अधिक महिलाओं ने किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए लोकतंत्र में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। बृहस्पतिवार को पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने कुल करीब डेढ़ फीसदी ज्यादा वोट डाले हैं। पहले मतदान और फिर जलपान के संदेश को आत्मसात करते हुए आधी आबादी ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।
विज्ञापन

जिले में कुल 13 लाख 67 हजार 166 मतदाता हैं, जिसमें 7 लाख 43 हजार 589 पुरुष और 6 लाख 23 हजार 577 महिला वोटर शामिल हैं। इनमें से 2 लाख 98 हजार 366 पुरुषों ने वोट डाले तो वहीं 2 लाख 61 हजार 770 महिला वोट पड़े। प्रतिशत के लिहाज से 40.13 फीसदी पुरुष मतदाताओं और 41.98 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नगर निगम में यह अंतर बहुत मामूली है। यहां 34.72 फीसदी पुरुष और 34.46 फीसदी महिला वोट पड़े। निगम में कुल 10 लाख 48 हजार 654 वोटर हैं। इनमें 5 लाख 75 हजार 944 पुरुष मतदाताओं में एक लाख 99 हजार 985 ने मतदान किया । इसी तरह, 4 लाख 72 हजार 710 महिला मतदाताओं में से 1 लाख 62 हजार 909 ने वोट डाले। नगर पंचायत उनवल में पुरुषों की तुलना में 12 फीसदी तो वहीं गोला में 10 फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन



नगर निकाय पुरुष मतदान प्रतिशत महिला मतदान प्रतिशत कुल मतदान प्रतिशत

नगर निगम 34.72 34.46 34.61

सहजनवां 61.46 68.41 64.59

बांसगांव 58.85 64.48 61.54

मुंडेरा बाजार 62.84 68.16 65.38

पीपीगंज 63.06 66.74 64.82

पिपराइच 61.04 66.79 63.83

गोला बाजार 52.74 62.72 57.38

बड़हलगंज 51.18 53.64 52.34

उनवल 53.52 65.34 59.17

चौमुखा 64.53 72.97 68.58

उरुवां बाजार 53.73 65.10 60.26

घघसरा बाजार 62.95 73.07 67.70

कुल 40.13 41.98 40.97
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें