फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुपोषण मुक्ति अभियान में शामिल होंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Thu, 04 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। कुपोषण से मुक्ति के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन संस्थान अभियान चलाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल होंगी। उनको घर-घर जाकर सहजन के पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहजन ऐसा पौधा है जिसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चरगांवा में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें बीडीओ एपीओ सहित 30 लोगों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी जिला प्रबंधक मनरेगा अभिषेक वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में सभी खंड विकास अधिकारी एवं सभी ब्लाकों के एपीओ शामिल हुए। ये लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ब्लाकों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्हें यह बताया जाएगा कि अपने घरों के आसपास खाली जमीन पर सहजन लगाएं। सहजन में सबसे अधिक पोषक तत्व पाया जाता है। इसके सेवन से कुपोषण दूर हो जाएगा। इसके अलावा कुपोषण से लड़ने के बारे में अन्य कई प्रकार की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में उपायुक्त स्वत: रोजगार के द्वारा सहजन की उपयोगिता एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें