फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा पुलिस ने महिला की तहरीर पर कैंपियरगंज निवासी पति समेत अन्य पर केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर। कैंपियरगंज के मार्केट चौमुखा सचिन मोदनवाल ने दहेज की मांग पूरी न होने पर घरवालों संग मिलकर पत्नी को निकाल दिया। परेशान महिला मायके पहुंची और फिर चौरीचौरा थाने में केस दर्ज कराया। चौरीचौरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा बाजार निवासी माला उर्फ गुड़िया मोदनवाल ने दी गई तहरीर में लिखा है कि उनकी शादी 28 फरवरी 2019 को कैंपियरगंज के में मार्केट चौमुखा निवासी सचिन मोदनवाल के साथ हुई थी। पिता ने वर पक्ष की मांग पर समय-समय पर दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नगद दिए। इसके अलावा छह लाख रुपये के आभूषण भी दिए थे। शादी के कुछ समय बाद से ही पति रवि मोदनवाल, ससुर गोविंद मोदनवाल, सास गीता देवी, देवर जीतू उर्फ बंटी व शुभम, भसुर बेदप्रकाश, जेठानी किरण देवी, ननद सृष्टि व ननदोई प्रीत मोदनवाल कम दहेज की बात कहते हुए ताना मारने लगे। तीन लाख रुपये लाने की बात कहकर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने पति, सास व ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें