बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव में रिश्तेदारी में आईं प्रमिला (40) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल होने के बाद रविवार रात साढ़े सात बजे मौत हो गई। वह गगहा थाना क्षेत्र ग्राम कहला की निवासी थीं।
जानकारी के अनुसार, वह बगहा गांव में राजन महाराज की कथा सुनकर नेतवारपट्टी गांव जा रही थीं। रामजानकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे अचेत अवस्था में सड़क पर गिर गईं। सिर और कमर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां पर रविवार को मौत हो गई।ब्यूरो