फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति की पिटाई से घायल महिला की मौत, केस दर्ज

Sat, 01 Apr 2023 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

माला के पिता ने बताया कि 27 मार्च की रात लगभग 10:30 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर मार दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के रामजानकी नगर निवासी धर्मवीर चौहान की पत्नी माला की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 मार्च को विवाद के बाद पति ने सिर पर हथौड़े से प्रहार कर दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरखनाथ पुलिस अब दर्ज केस में धारा बढ़ाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धर्मवीर चौहान की शादी 2014 में कुशीनगर जिले हाटा थाना के पिंडरा भेड़ियारी गांव निवासी रामसुमेर चौहान की पुत्री माला के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

माला के पिता ने बताया कि 27 मार्च की रात लगभग 10:30 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर मार दिया था। इसके बाद पति के घरवाले मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा कर फरार हो गए।
विज्ञापन


28 मार्च की सुबह पिता को जानकारी होने पर पहुंचे और इलाज में जुट गए। महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने गोरखनाथ थाने में पति व घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें