फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरबिया एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आनंद विहार (दिल्ली) से सहरसा जा रही पुरबिया एक्सप्रेस में एक गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया। नियंत्रण कक्ष की सूचना पर ट्रेन के गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ की महिला कर्मी और स्वास्थ्य टीम पहुंची। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर -15280 पुरबिया एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। बोगी में सवार महिला यात्रियों की मदद से प्रसव कराया गया था। स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने महिला व शिशु के स्वास्थ्य की जांच की।
-
ट्रेन में लावारिस बच्चा मिला
गोरखपुर। कामाख्या-गोमती एक्सप्रेस में टिकट निरीक्षक ने 08 वर्ष के एक लड़के को लावारिस हालत में देखकर आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद उसे एशियन सहयोग संस्था, गीता वाटिका को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें