फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा इलाके की घटना, प्रेमी के साथ बैठी थी महिला, मारपीट के बाद साथियों संग किया दुष्कर्म
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गोरखपुर। उरुवा इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुधवार को इससे संबंधित एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झाड़ी में प्रेमी संग बैठकर बातचीत कर रही महिला को कुछ लोगों आकर पकड़ लेते हैं। दोनों के साथ मारपीट के बाद महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर उरुवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को क्षेत्र के एक ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने किसी दोस्त के साथ बैठकर बातचीत कर रही है। तभी कुछ युवक पहुंचते हैं और अकेले में बैठे होने पर गाली देने लगते हैं। फिर युवक और महिला के साथ मारपीट की जाती है। इतने पर भी बेखौफ बदमाशों का मन नहीं भरा तो महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इतने के बाद भी पुलिस के पास शिकायत नहीं आई। तो बेखौफ बदमाशों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल की होने की जानकारी हुई है। स्त्री मर्यादा का ध्यान रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें