फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम बेटी को बना लिया था 'हथियार', दुष्कर्म में फंसा वसूल रही थी रुपये- केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 11:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंट इलाके में रहने वाली बिहार की महिला ने पहले पति फिर पड़ोसी पर मासूम बेटी से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि किराए के मकान में रहने वाली महिला ने फंसाने के लिए अपनी सात साल की बेटी को ही हथियार बना लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने के दौरान पति से उसका झगड़ा हुआ तो उसने पति को जेल भिजवा दिया और फिर एक अन्य को धमकी देकर वसूली भी की।

अब वह बेतियाहाता में रहने वाले अपने पड़ोसी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाई तो पुलिस ने जांच की। इसमें उसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने अब पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कैंट इलाके में रहने वाली महिला एक दुकान पर काम करती है। वह अपनी सात साल की बेटी के साथ यहां पर रहती है। इसके पहले वह दिल्ली में रहती थी। सोमवार को कैंट थाने में पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
आरोप लगाया कि पड़ोस का युवक उसे कुछ सुंघा दिया और इसके बाद वह खुद ही सिटकनी खोल देती है और फिर उसने दुष्कर्म किया। उसकी कहानी सुनने के बाद ही पुलिस को शक हो गया, लेकिन जब बच्ची से अकेले में पुलिस ने पूछा तो उसने भी बताया कि बगल के भइया ने उसके साथ गलत किया है। पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और जांच के लिए आरोपी के घर पहुंच गई।

पता चला कि बच्ची जिस पर आरोप लगा रही है, आरोपी की मां घर-घर चौका-बर्तन करती है और एक दिन बच्ची की मां से विवाद होने के बाद उसने ऐसा आरोप लगाया है। पुलिस ने सख्ती की तो पता चला कि दिल्ली में वह पति के साथ रहती थी।

पेंट पालिश करने वाले पति को ही उसने दिल्ली में बेटी से दुष्कर्म में जेल भिजवा दिया था। पुलिस की जांच में महिला का आरोप गलत पाया गया है। सीओ कैंट का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें