फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतिनी के शोर से खुला राज: जमीन पर सो रही 48 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, घर से पकड़ा गय सांप-VIDEO वायरल

Wed, 22 Jul 2026 12:29 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मिली जानकारी के अनुसार अमडीहा निवासी रजवती देवी रात में घर में जमीन पर सो रही थीं। बगल में उनकी नतिनी भी सो रही थी। देर रात सांप ने रजवती देवी को डस लिया। नतिनी की नींद खुली और उसने सांप देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में रजवती देवी को अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में बीती देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। रजवती देवी पत्नी परदेशी भारती, 48 वर्ष, अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अमडीहा निवासी रजवती देवी रात में घर में जमीन पर सो रही थीं। बगल में उनकी नतिनी भी सो रही थी। देर रात सांप ने रजवती देवी को डस लिया। नतिनी की नींद खुली और उसने सांप देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में रजवती देवी को अस्पताल ले गए।

लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।इसी बीच स्नेकरस को बुलाकर घर से सांप को पकड़ा गया। सांप को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें