महिला की मौत के बाद अस्पताल में जुटे तीमारदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत मेहदरिया गांव की 32 वर्षीय अंजू की गोरखपुर शहर के एक सरकारी अस्पताल में रविवार सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने और वेंटिलेटर की सुविधा न होने का आरोप लगाया।
वह कई वर्षों से हृदय रोग से पीड़ित थी। रविवार सुबह 6 बजे उसे अस्पताल लाया गया, जहां 7:30 बजे इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।