फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार से हमला

Tue, 13 Aug 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

झंगहा इलाके में हुई घटना, महिला के होश में आने का पुलिस को इंतजार



अमर उजाला ब्यूरो
झंगहा। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाश ने 32 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला खून से लथपथ होकर घर के बरामदे में अचेतावस्था में पड़ी हुई थीं। बगल में छोटी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे, अभी वे कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फरार हो गया।

घटना की जानकारी होते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची, करीब तीन घंटे तक वहां जांच पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था, दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जुझ रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पिता ने बताया कि रविवार को रात महिला तीन बच्चों के साथ घर के बरामदे में सोई थी। रात में पहुंचे बदमाश ने महिला के शरीर का पूरा कपड़ा फाड़ दिया था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार से वार किया गया है। महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। तीन माह पूर्व महिला ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें