फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खाते से लोन कराकर 1.20 लाख निकाला

Mon, 17 Jun 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने केवाईसी के नाम पर युवक से ओटीपी लिया। फिर उसके खाते में तीन लाख 85 हजार का लोन कराकर एक लाख 20 हजार निकाल लिया। जानकारी के बाद पीड़ित युवक ने जालसाजों के खिलाफ खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार के गौर बरसाइत निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 मई को राहुल कुमार वर्मा ने फोन किया। उसने बताया कि वह एक्सिस बैंक से बोल रहा है। उसका नाम ट्रू कॉलर पर राहुल शर्मा एक्सीडेंट मैनेजर बता रहा था।
उसने कहा की आपके खाते में केवाईसी न होने के कारण खाता आज ही बंद हो जाएगा। दिनेश शर्मा ने कहा कि कल आकर अपना केवाईसी ठीक करा लूंगा तो उसने कहा कि आपके मोबाइल पर जो ओटीपी जा रहा है उसे बता दीजिए वह ठीक कर देगा। जालसाज ने खाते का संपूर्ण बायोडाटा बता कर अपने झांसे में ले लिया। उसके बताने पर विश्वास करके उन्होंने कई बार ओटीपी शेयर किया। 24 मई को पुनः उसने फोन किया जिसपर उन्हें शक हो गया। इसके बाद वह ओटीपी शेयर करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर 30 हजार डेबिट का मैसेज आया, लेकिन उनके खाते में इतनी रकम नहीं थी। इस पर उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो बताया गया कि उनके खाते में तीन लाख 85 हजार का लोन कराकर एक लाख 20 हजार निकाला भी जा चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें